डांगियावास में 13 करोड़ से 55 किमी सड़कों का होगा नवीनीकरण
भास्कर न्यूज | डांगियावास (जोधपुर)
राज्य सड़क निधि योजना के तहत सरकार की ओर से डांगियावास के आसपास की करीब 55 किलोमीटर लंबी 8 क्षतिग्रस्त सड़कों के नवीनीकरण के लिए विभाग की ओर से 19 अप्रैल को टेंडर जारी किया जाएगा। डांगियावास उपखंड के सहायक अभियंता गंगाराम चौधरी ने बताया, कि इसके लिए सरकार ने करीब 13 करोड़ रुपए का बजट पारित किया है। इसके अलावा बनाड़ से भोपालगढ़ रोड पर 10 किमी तक लंबी सड़क का करीब 8 करोड़ की लागत से नवीनीकरण पूरा किया जा चुका है।
इन सड़कों का होगा नवीनीकरण : डांगियावास मैन हाइवे से निकल रही स्टेट हाइवे 68 पर डांगियावास से पीथावास तक 7 मीटर चौड़ी रोड का 8 किमी तक व गुड़ा से कांकाणी तक 6 किमी तक सड़क का नवीनीकरण किया जाएगा। जाटियावास से डोलियावास तक 2.8 किमी तक, पालासनी से खारी कलां 7 किमी, पालासनी से मोरटुका तक 3 मीटर चौड़ी सड़क को 9 किमी तक 3.75 मीटर किया जाएगा । बासनी तंबोलिया से आंगणवा तक 3 मीटर चौड़ी सड़क को 12 किमी तक 3.75 मीटर चौड़ी किया जाएगा ।