पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • महिला सरपंच ने बजरी माफिया के खिलाफ खोला मोर्चा पुलिस ने डेढ़ घंटे इंतजार कराने के बाद लिखी एफआईआर

महिला सरपंच ने बजरी माफिया के खिलाफ खोला मोर्चा पुलिस ने डेढ़ घंटे इंतजार कराने के बाद लिखी एफआईआर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर के निकटवर्ती धुंधाड़ा गांव में अवैध बजरी परिवहन को रोकती महिला सरपंच ज्योत्सना पटेल।

गांवों में इस तरह बाड़ बनाकर बजरी का अवैध रूप से स्टॉक किया गया है।

दिनभर करते हैं बजरी का परिवहन
बजरी माफिया लूणी नदी में कई जगह अवैध खनन कर रहे हैं। आधा दर्जन ट्रैक्टर बजरी परिवहन में लगे हुए हैं। पूरे दिन में ये ट्रैक्टर पांच से ज्यादा चक्कर लगाते हैं। नदी से बजरी लेकर गांव की बाहरी सीमा में खाली पड़े कुछ भूखंडों में स्टॉक कर लेते हैं। बजरी खुदाई में एक जेसीबी मशीन भी लगी हुई है।

बरसात में पानी नहीं टिकेगा
सरपंच और ग्रामीणों को चिंता है कि बेरोकटोक खनन से बजरी माफिया नदी को बहुत नुकसान पहुंचा चुका है। बारिश के सीजन में नदी में पानी नहीं टिकेगा और इसका खमियाजा ग्रामीणों को उठाना पड़ेगा।

खबरें और भी हैं...