राजस्थान कानूनगो संघ के संयुक्त मंत्री बने बनवारीलाल
तिंवरी | राजस्थान कानूनगो संघ के प्रदेश अध्यक्ष विश्वम्भर दयाल वशिष्ठ ने प्रदेश महासमिति के निर्णय अनुसार जोधपुर जिले के बनवारीलाल बिश्नोई को राजस्थान कानूनगो संघ के प्रदेश संयुक्त मंत्री नियुक्त किया है। बिश्नोई वर्तमान में जोधपुर तहसील में भू अभिलेख निरीक्षक पद पर नियुक्त है। पूर्व में राजस्थान पटवार संघ के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं और कर्मचारी हितों के संघर्ष शील रहे हैं। बिश्नोई की नियुक्ति पर जिले के भू अभिलेख निरीक्षकों व पटवारियों ने उनका स्वागत किया और बधाई दी। इस दौरान कानूनगो संघ के दयालसिंह ,भंवरसिंह भाटी कार्यवाहक तहसीलदार, किशनसिंह, ललित नेहरा पूर्व जिलाध्यक्ष, मनोहर बिश्नोई, सुरेश बिश्नोई जेडीए पटवारी, राजेन्द्र सिखवाल पटवारी व तहसील स्टाफ़ ने बधाई दी।