केंद्रीय राज्य मंत्री चौधरी ने किया सरकारी योजनाओं के विकास कार्यों का लोकार्पण
जोधपुर| केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री पीपी चौधरी ने रविवार को भोपालगढ़ विधान सभा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकास कार्याे का लोकार्पण किया।
केंद्रीय मंत्री चौधरी के ग्राम पंचायत पालड़ी राणावतां पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका साफा एवं माला पहना स्वागत किया। मंत्री चौधरी ने ग्राम तोड़ियाना में राप्रावि के उप्रावि में क्रमोन्नत होने तथा रामावि पालड़ी राणावतां का उमावि में क्रमोन्नत होने पर दोनों स्कूलों का लोकार्पण किया। मंत्री चौधरी ने सांसद कोष से 6.10 लाख की लागत से निर्मित सार्वजनिक वाचनालय, 20 लाख की लागत से निर्मित 13 सीसी ब्लॉक कार्य और 60 लाख की लागत से निर्मित गौरव पथ सहित अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
उन्होंने ग्राम पंचायत खेड़ी सालवां में सांसद कोष से 6.10 लाख की लागत से निर्मित प्रतीक्षालय और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से निर्मित विकास कार्यों का भी लोकार्पण किया। मंत्री चौधरी ने ग्राम पंचायत सालवां कलां में सांसद कोष से 6.10 लाख की लागत से निर्मित सार्वजनिक वाचनालय और अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान राज्य मंत्री कमसा मेघवाल, राज्य सभा सांसद रामनारायण डूडी, जिला प्रमुख पूनाराम चौधरी और सरपंच सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
मंत्री चौधरी ने फीता काटकर विकास कार्योें का लोकार्पण किया।