पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • देश का सबसे विशाल भैंसा ‘भीम’ स्पेनिश फाइट बुल से वजन में दुगुना

देश का सबसे विशाल भैंसा ‘भीम’ स्पेनिश फाइट बुल से वजन में दुगुना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रविंद्र शर्मा. जोधपुर| स्पेन की विख्यात बुल फाइटिंग के बुल्स को सबसे वजनी और ताकतवर भैंसा माना जाता है। इनका वजन तकरीबन 500-700 किलो होता है। जोधपुर के मुर्रा नस्ल का भीमकाय भैंसा भीम ना केवल इनसे दुगुना वजनी है, बल्कि देश का सबसे विशाल और वजनी बुल भी है। अपने 1200 किलो वजन, 6 फीट ऊंचाई और 14 फीट लंबाई के साथ यह खिताब भीम ने हासिल किया है। भीम ने उदयपुर के एग्रो टेक किसान मेले में अपने से दुगुनी उम्र के कुरुक्षेत्र के भैंसे युवराज (12) से बेहतर प्रदर्शन कर ताज अपने नाम किया। मुर्रा नस्ल के भैंसे की ऊंचाई 4 फीट व वजन 300-400 किलो होता है। 5 की उम्र में इससे कई गुणा कद-काठी के भीम की रोज खुराक 3 हजार रु. की है। मासिक भोजन का खर्च 1 लाख रु. होता है।

भीम की भरपूर खुराक और शाही लाइफस्टाइल

भीम की भरपूर खुराक और शाही लाइफस्टाइल यहीं खत्म नहीं होती। मालिक अरविंद जांगिड़ ने उसकी देखभाल के लिए 4 लोगों को लगा रखा है। सुबह-शाम 1-1 किलो सरसों के तेल से उसकी मालिश की जाती है। इसके बाद उसे रोज 6 किमी वॉक करवाई जाती है। महीने में दो बार भीम के बालों की ट्रिमिंग की जाती है। इसके लिए नागौर से हज्जाम आता है जो प्रति ट्रिमिंग 2100 रुपए लेता है। मालिक जवाहरलाल जांगिड़ को भीम के लिए 10 करोड़ रु. तक का ऑफर मिल चुका है, लेकिन वे कहते हैं कि मेरा उद्देश्य इसे बेचना नहीं बल्कि भीम के माध्यम से प्रदेश में भैंसों की नस्ल को सुधारना है।

मंथली 1 लाख की खुराक में काजू-बादाम भी

10 करोड़ में भी नहीं बेचते मालिक

5 की उम्र में ही 1200 किलो वजन

फोटो: शिव वर्मा

6

फीट ऊंचाई

डेली डाइट

भीम ने उम्रदराज युवराज को टक्कर देकर खुद का आकर्षण बनाया। हर लहजे में वो युवराज से बेहतर है। हमें भी भरोसा नहीं था कि भीम का शरीर वाकई में इतना भीमकाय होगा।

- डॉ.ललित जोशी, संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग व मेला आयोजन सचिव एग्रो टेक उदयपुर

14

1 किलो घी

1/2 किलो मक्खन

200 ग्राम शहद

1 किलो काजू-बादाम

20 लीटर दूध

फीट लंबाई

वीकली चार्ट

साप्ताहिक डाइट चार्ट भी बनाया हुआ है। इसमें वो लापसी, मक्की, हरी और सूखी घास, पशु आहार के अलावा सीजनेबल हरी सब्जियां और फ्रूट खाता है।

खबरें और भी हैं...