पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • 31वें वृक्षबंधु पुरस्कार के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित

31वें वृक्षबंधु पुरस्कार के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
31वें वृक्षबंधु पुरस्कार के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित

सिटी रिपोर्टर.जोधपुर

आध्यात्मिक क्षेत्र पर्यावरण संस्थान के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को मनाया जाएगा। इस मौके पर 31वां वृक्षबंधु पुरस्कार समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष रामजी व्यास ने बताया, कि वृक्षबंधु पुरस्कार के रूप में इस क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले वन प्रेमी को स्वर्ण पदक व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित जाएगा। इसी कड़ी में वनप्रेमियों को रुख भाईला व वन वात्सल्य पुरस्कार के तहत रजत पदक व प्रशंसा पत्र दिया जाएगा। इसके अलावा पत्रकारिता के लिए गोरधन हेड़ाऊ पुरस्कार, खेल के लिए शिवदत्त बोड़ा उर्फ जबरू पुरस्कार, डूबते हुए को बचाने पर जल पुत्र पुरस्कार, भक्ति संगीत के लिए डीडी हर्ष पुरस्कार में रजत पदक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। समारोह में डॉ. महेंद्रसिंह नगर सांस्कृतिक धरोहर संरक्षण व वाईडी सिंह संरक्षण पुरस्कार के रूप में रजत पदक व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। सभी पुरस्कारों के लिए 12 मई तक प्रविष्ठियां संस्थान के चौपासनी गांव स्थित कार्यालय में जमा करवाई जा सकेगी।

खबरें और भी हैं...