मनरेगा कर्मचारी आज सामूहिक अवकाश पर
मनरेगा कर्मचारी आज सामूहिक अवकाश पर
जोधपुर| महात्मा गांधी नरेगा कार्मिक संघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर मनरेगा संविदा कर्मचारी भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग को लेकर सोमवार को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। संघ के जिलाध्यक्ष प्रतापराम धांधू ने बताया, कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में संविदा कार्मिकों को नियमित करने का वायदा किया था, लेकिन उसे पूरा नहीं किया जा रहा है। नरेगा में संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों को नियमित करने के लिए वर्ष 2013 में कनिष्ठ लिपिक व अधीनस्थ सेवा के पदों की भर्ती जारी की गई थी। लेकिन कनिष्ठ लिपिक के 19500 पदों के विरुद्ध 9500 पद पर ही भर्ती की गई व अधीनस्थ सेवा के एक भी पद पर नियुक्ति नहीं की गई। इसके विरोध में सभी कार्मिक सामूहिक अवकाश पर रहने के साथ मुख्यमंत्री व पंचायतीराज मंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन देंगे।