एनएचएम: संविदा पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 21 से
जोधपुर| नेशनल हैल्थ मिशन के तहत विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 21 अप्रैल से प्रारंभ होंगी। स्वास्थ्य सचिव एवं मिशन निदेशक नवीन जैन ने बताया कि संविदा पदों पर चयन के लिए आयोजित लिखित परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों की विषयवस्तु की जानकारी पूर्व में ही विभाग की वेबसाइट पर अपलोड़ की जा चुकी है। जानकारियां वेबसाइट www.rajswasthya.nic.in पर 17 अप्रैल से अपलोड कर दी जायेंगी।