पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • हाईकोर्ट और अधीनस्थ न्यायालयों में आज से बदल जाएगा समय

हाईकोर्ट और अधीनस्थ न्यायालयों में आज से बदल जाएगा समय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर| राजस्थान हाईकोर्ट व अधीनस्थ न्यायालयों में सोमवार से सुनवाई का समय बदल जाएगा। यह व्यवस्था 1 जुलाई तक लागू रहेगी। रजिस्ट्रार प्रशासन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार हाईकोर्ट में न्यायालय का समय सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक रहेगा, जबकि सुबह 10:30 से 11 बजे तक मध्यांतर रहेगा। वहीं हाईकोर्ट कार्यालय का समय सुबह 7:30 से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। मध्यांतर सुबह 10:30 से 10:45 बजे तक रहेगा। अधीनस्थ न्यायालयों का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा। वहीं कार्यालयों का समय 7:30 से दोपहर 1 बजे तक रहेगा।

खबरें और भी हैं...