पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • डाकघर: ग्राहकों को नकद या चेक से मिल सकेगी परिपक्वता राशि

डाकघर: ग्राहकों को नकद या चेक से मिल सकेगी परिपक्वता राशि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर| डाकघर खाताधारकों को विभिन्न बचत खातों की परिपक्वता राशि के भुगतान के लिए अब बचत खाता खुलवाने की जरूरत नहीं रहेगी। निदेशक डाक सेवाएं कृष्ण कुमार यादव ने बताया, कि इससे पहले डाकघर की बचत योजनाओं में परिपक्वता राशि एवं ब्याज के भुगतान के लिए डाकघर में सेविंग अकाउंट खुलवाना जरूरी था। इसके बिना परिपक्वता रािश एवं ब्याज का भुगतान नहीं हो पाता था। आदेश के तहत इस नियम को हटाने के साथ सभी योजनाओं में अब नकद या चेक से भुगतान होगा। निदेशक यादव ने बताया, कि यदि कोई ग्राहक अपने बैंक में चल रहे बचत खाते में परिपक्वता राशि या ब्याज ट्रांसफर करवाना चाहता है तो राशि उसके बचत खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...