आपसी कहासुनी में युवक को चाकू मारा
जोधपुर | मामूली बातचीत को लेकर कुछ युवकों ने रविवार को एक युवक पर चाकू से वार कर घायल कर दिया। सरदारपुरा पुलिस के एएसआई धन्नाराम ने घायल युवक को इलाज के लिए एमडीएमएच पहुंचाया। प्रतापनगर राजा मोटर्स के पीछे रहने वाले नरेंद्र लखन अपने दोस्त मोहसिन के साथ बारहवीं रोड की तरफ एक केबिन पर बैठा था। इस दौरान इरफान, फरहाज उर्फ कट्टी और सलमान सहित कुछ लड़के आए और दोनों से मारपीट की। एक युवक ने नरेंद्र के दाई जांघ में चाकू घोंप दिया।
सिर्फ वही नकारात्मक खबर, जो अापको जानना जरूरी है