पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • जेडीए: निर्माण स्वीकृति का आवेदन स्वीकृत होते ही आएगा एसएमएस

जेडीए: निर्माण स्वीकृति का आवेदन स्वीकृत होते ही आएगा एसएमएस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इन्फ्रा रिपोर्टर. जोधपुर | जेडीए ने सिंगल विंडो सिस्टम को और कारगर बनाने की कवायद शुरू कर दी है। इसमें सिस्टम के अपग्रेड होने के बाद यदि उपभोक्ता या उसके वकील की तरफ से प्रस्तुत आवेदन में दस्तावेज या रिपोर्ट अधूरी है तो एकल विंडो पर उसका आवेदन स्वीकार नहीं होगा। दस्तावेज पूरा होने पर विंडो में आवेदन का रजिस्ट्रेशन होते ही उपभोक्ता के पास एसएमएस आ जाएगा। यही नहीं, जिन अफसरों से आवेदन संबंधित होगा, उसके पास भी एसएमएस जाएगा। इसके बाद तय समय में काम पूरा होते ही उसकी जानकारी एसएमएस से दे दी जाएगी। जेडीए अध्यक्ष डॉ. महेंद्रसिंह राठौड़ ने कुछ दिनों पहले ही सभी शाखाओं के अफसरों के साथ संयुक्त बैठक कर सिंगल विंडो सिस्टम को और कारगर बनाने की कवायद शुरू की थी। इसके लिए एनआईसी को भी सिस्टम अपग्रेड करने को कहा था। डॉ. राठौड़ ने ले-आउट की प्रक्रिया भी ऑनलाइन करने पर जोर दिया है। जेडीए अगले सप्ताह में इसकी शुरुआत करेगा।

इसका फायदा

कोई भी व्यक्ति 600 वर्गगज के नीचे के मकान के निर्माण के लिए आवेदन करता है आैर उसका आवेदन कंपलीट होता है तो रजिस्ट्रेशन के साथ ही तीन दिन के अंदर उसे निर्माण के इजाजत की सूचना एसएमएस पर दे दी जाएगी। अगर इससे ऊपर भवन निर्माण की इजाजत चाहता है तो उसे 15 दिन में इजाजत मिल सकेगी।

सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम के नहीं होेने से वर्तमान में लोगों के समय व पैसों की बर्बादी होने के साथ अफसरों व शाखाओं के चक्कर काटने पड़ते हैं। इस सिस्टम के लागू होने से सामाजिक अंकेक्षण के दौरान अफसरों की जिम्मेदारी भी तय हो पाएगी। - डॉ. महेंद्रसिंह राठौड़, अध्यक्ष, जेडीए

खबरें और भी हैं...