‘एक शाम भगवान परशुराम के नाम’ भजन संध्या आज
जोधपुर | ब्राह्मण समाज के आराध्य देव परशुराम की जयंती की पूर्व संध्या पर सोमवार शाम 7 से रात 10 बजे तक भीतरी शहर स्थित जूनी मंडी में बेली फ्रेंड्स क्लब व मंडलेश्वर सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में एक शाम भगवान परशुराम के नाम पर विराट भजन संध्या का आयोजन होगा। बेली फ्रेंड्स क्लब के संयोजक मनोज बेली ने बताया, कि भजन संध्या में भजन सम्राट मोइनुद्दीन मनचला, इंडियन आइडियल फेम नेहा हर्ष, अनिल महादेव, मशरूम मनचला, शंभुदत्त जोशी उर्फ जोशी जोधपुरी व दीपक जोशी बटुक की ओर से भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। आयोजक मंडल के सदस्य मंडल व्यास, राम व्यास, मनीष व्यास एडवोकेट, अरुण व्यास, भानु व्यास, दिलीप पुरोहित, अभिषेक जोशी व योगेश नारायण जोशी और बेटू भासा की ओर से तैयारियों को अंतिम रुप दिया गया।
‘ब्राह्मण स्वाभिमान और परशुराम संदेश’ पर संगोष्ठी कल
ब्राह्मण स्वाभिमान और परशुराम संदेश पर संगोष्ठी का आयोजन 17 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे मिनी ऑडिटोरियम में होगा। घेवरचंद सारस्वत ने बताया, कि इसमें ब्राह्मण समाज के लोगों की भागीदारी रहेगी। परशुराम जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाली संगोष्ठी में विद्वान अपने विचार रखेंगे।
पोस्टर का विमोचन
भगवान परशुराम जयंती पर मंगलवार को सूचना केंद्र में होने वाली ब्राह्मण स्वाभिमान व परशुराम संदेश संगोष्ठी के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर सिखवाल समाज की ओर से कार्यक्रम संयोजक घेवरचंद सारस्वत का अभिनंदन किया गया। इस दौरान इंद्रराज सिखवाल, संजय शर्मा, मनीष ओझा, मुकेश तिवाड़ी, सुधीर ओझा, सूर्यप्रकाश सिखवाल, सुनील, राजवीर, मनन, देवकिशन, शेरू, विशाल शर्मा, अशोक, अभिषेक, किरण, ज्योति, कृष्णा, बेबी, नेहा, तारा आदि उपस्थित थे। इस मौके पर बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद थे।