पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जन चेतना सम्मेलन और रक्तदान शिविर होंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैठक में रावणा राजपूत समाज के लोगों ने कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की।

जोधपुर | श्री अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान की पुष्कर में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रदेशाध्यक्ष रणजीतसिंह सोढ़ाला की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस दौरान प्रदेश स्तरीय जनचेतना सम्मेलन और रक्तदान शिविर 24 जून को जोधपुर में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसी तरह 23 सितंबर को मेजर दलपतसिंह हेफा हीरो का बलिदान दिवस जयपुर में मनाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामसिंह चाडी ने सामाजिक कुरीतियां मिटाने में अपनी भागीदारी निभाने और प्रदेश युवा महामंत्री रवींद्रसिंह परिहार ने हेफा हीरो के समारोह में युवाओं को आने का आह्वान किया। बैठक में जब्बरसिंह पाल, गोविंदसिंह झाला, जिला युवा अध्यक्ष अनिलसिंह बड़गुर्जर, सुरेंद्रसिंह देवड़ा, गंगासिंह सोलंकी, नाथूसिंह पोपावास, राजूसिंह, रामसिंह इंदा, महेंद्रसिंह चौहान, दशरथसिंह खेजड़ला, जीवनसिंह, भीख सिंह, मोहनसिंह झांबा, किशोरसिंह, अजयपालसिंह भाटी, आनंदसिंह कच्छवाह, बुटाटी, अचलसिंह चौहान, लूणी तहसील युवा अध्यक्ष हुकमसिंह जयपाल, पूरणसिंह खुड़ियाला, अचलसिंह जेलु, लक्ष्मणसिंह परिहार, विजेंद्रसिंह सोलंकी, उम्मेदसिंह साथीन, मांगूसिंह तंवर, शिवशक्ति सिंह और प्रतापसिंह राठौड़ आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...