पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • मोक्ष मार्ग पर आगे बढ़ने से पहले हमें बुराइयां त्यागनी होंगी : संत रामपाल

मोक्ष मार्ग पर आगे बढ़ने से पहले हमें बुराइयां त्यागनी होंगी : संत रामपाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सत्संग में संत रामपाल महाराज ने कहा, कि सतगुरु ही जीवन का कल्याण कर सकते हैं।

जोधपुर | कबीर परमेश्वर भक्ति मुक्ति ट्रस्ट की ओर से सारण नगर पुलिया के पास सत्संग का आयोजन किया गया। इस दौरान संत रामपाल महाराज ने कहा, कि सतगुरु समाज में आध्यात्मिक क्रांति लाने के साथ-साथ सामाजिक उत्थान भी करता है। सामाजिक बुराइयां नशा, दहेज, जातिवाद आदि लोगों को भगवान से दूर करती हैं, इसलिए जिस तरह खेत में फसल बोने से पहले खेत संवारा जाता है, उसी तरह मोक्ष मार्ग पर आगे बढ़ने से पहले इन सब बुराइयों को छोड़ना होगा। उन्होंने कबीर की शिक्षाओं से अवगत करवाया। उन्होंने कहा, कि शास्त्रों के अनुसार भक्ति करने से साधक को संसार में सभी फायदे मिलते हैं और संसार से जाने के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है। सत्संग के दौरान 40 लोगों ने नाम दीक्षा ली और देश को सामाजिक बुराइयों से रहित करके एक स्वच्छ समाज का निर्माण करने का प्रण लिया।

खबरें और भी हैं...