पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • गौ जप महायज्ञ की पूर्ण आरती 1.21 लाख माला का जाप किया

गौ जप महायज्ञ की पूर्ण आरती 1.21 लाख माला का जाप किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सामूहिक रूप से यज्ञ में आहुतियां दी गई। शहर के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे।

सिटी रिपोर्टर | जोधपुर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गो सेवा गतिविधि के तत्वाधान में गोपालन, गौ संवर्धन व गोमाता की सुरक्षा के लिए 31 मार्च से शुरू हुए देश व्यापी गौ जप महायज्ञ का रविवार को समापन हुआ। कार्यक्रम के तहत जोधपुर नंदनवन नगर कार्यक्रम के तहत चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 19 स्थित लटियाल माता मंदिर में सामूहिक जप की पूर्णाहुति की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत गौ सेवा प्रमुख कृष्णगोपाल वैष्णव ने बताया, कि देश भर में गौ संवर्धन को लेकर शुद्ध वातावरण एवं वायुमंडल निर्माण के लिए गौ जप महायज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। साध्वी तारादेवी ने कहा, गौ संवर्धन व गो सुरक्षा समय की मांग है।

नंदनवन नगर के गो सेवा प्रमुख पवन शर्मा ने बताया, कि कार्यक्रम में 2 घंटे तक श्री सुरभ्यै नमः का सामुहिक जाप किया गया। इससे पूर्व समाज के हर वर्ग के 1000 से ज्यादा लोगों ने पिछले 15 दिनों से घरों व मंदिरों में 121 माला का जाप किया। इस तरह पूरे शहर में 1,21000 से अधिक माला का जाप किया गया। कार्यक्रम में संघ के भाग प्रमुख मोहन करवा, गौरीशंकर व्यास, वीरेंद्र शर्मा, महेश गौड़, मणिकांत जोशी, दिनेश जोशी, भरत पारीक, विजय व्यास, ओमनारायण शर्मा, गोविंद गुर्जर, पूर्णिमा दिवेद्वी और सुरेश शर्मा ने गोपूजन किया। यज्ञ की पूर्णाहुति व आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। मोहल्ला विकास समिति के नरेंद्र शर्मा ने संचालन किया।

खबरें और भी हैं...