खेतेश्वर महाराज का जयंती उत्सव 21 अप्रैल से, प्रचार रथ को किया रवाना
खेतेश्वर महाराज का संदेश घर-घर पहुंचाने के लिए समाज के लोगों ने रथ यात्रा शुरू की।
जोधपुर | खेतेश्वर जयंती पर दो दिवसीय उत्सव 21 अप्रैल को मनाया जाएगा। खेतेश्वर समाज द्वारा इसकी तैयारियां की जा रही हैं। इसी कड़ी में प्रचार-प्रसार के लिए खेतेश्वर महाराज के उपदेशों को लेकर प्रचार रथ रवाना हुआ। जूना खेड़ापति हनुमान मंदिर से रथ को हरी झंडी दिखाकर समाज के गणमान्य लोगों ने रवाना किया। इस मौके पर महेंद्रसिंह तिंवरी, सुमेरसिंह चावंडा, समिति अध्यक्ष गुमानसिंह भैंसेर, चावंडियाली, रामचंद्रसिंह बासनी, विक्रमसिंह घंटियाला, मदनसिंह कनोडिया, चंद्रशेखर सिंह परालिया, किशनसिंह पाल, मूलसिंह बावड़ी, अशोकसिंह ठाकरे, प्रदीपसिंह खेड़ापा, दशरथ सिंह, सुल्तान सिंह, विक्रमसिंह, महेंद्रसिंह नारवां, सुरेंद्रसिंह नारवां, अर्जुनसिंह, शैतान सिंह खेड़ापा, अशोक सिंह फूलासर सहित कई लोग मौजूद थे।