पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • अपने आचरण को सुधारने से ही परिवार समाज व देश का विकास संभव : नंदलाल

अपने आचरण को सुधारने से ही परिवार समाज व देश का विकास संभव : नंदलाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कटारिया और शेखावत ने रामस्वरूप महाराज का अभिनंदन किया।

सिटी रिपोर्टर | जोधपुर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक नंदलाल बाबा ने कहा, कि सामाजिक समरसता के लिए सर्वे भवंतु सुखीन: की भावना होगी तभी हम परिवार, राज्य और देश के लिए कुछ कर सकेंगे। वे स्व. सुंदरसिंह भंडारी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को मेडिकल कॉलेज के सभागार में सामाजिक समरसता पर आयोजित संगोष्ठी और सम्मान समारोह में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा, कि समाज को बदलना है तो व्यक्ति को खुद को बदलना होगा। इसके लिए अपने आचरण को अच्छा बनाएं तो हम परिवार और देश को मजबूत कर पाएंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, कि संघ कोई संस्था नहीं हैं, यह संस्कार और नवजागरण का प्रवाह है। तपस्वी के रूप में स्वयं भंडारी एक विभूति बनकर दुनिया के सामने उभरे।

प्रवीण संचेती।

एकता से ही राष्ट्र का समग्र विकास संभव : शेखावत

मुख्य अतिथि के रूप में कृषि राज्यमंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत ने कहा, कि एकता की भावना से ही राष्ट्र विकास संभव है। कार्यक्रम में राज्य के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने कहा, कि व्यक्ति का जीवन त्याग और समर्पण से जाना जाता है। स्व: भंडारी जब संघ के संपर्क में आए तो उनके जीवन की दिशा ही बदल गई। कार्यक्रम संयोजक भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रसन्नचंद मेहता ने भंडारी की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में बताया।

एएस शेखावत के परिजन।

डाॅ. रेणु खमेसरा।

इनका हुआ सम्मान

कार्यक्रम में रामस्वरूप महाराज, एथलेटिक स्नेहा जैन, डॉ. रेणू खमेसरा, स्व: माणकचंद संचेती की सामाजिक सेवाओं के लिए मरणोपरांत उनके पुत्र प्रवीण संचेती तथा अजयसिंह शेखावत की अनुपस्थिति में उनके परिवार के सदस्य को सम्मानित किया गया। इस मौके पर महापौर घनश्याम ओझा, विधायक कैलाश भंसाली, पूर्व विधि मंत्री बिरदमल सिंघवी, पूर्व राज्यसभा सदस्य नारायणसिंह माणकलाव, पूर्व जिला प्रमुख अमिता चौधरी, राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल जोशी, पार्षद भंवरलाल, शेरसिंह साफा, रमेश देवड़ा, देवेंद्र जोशी, राजेंद्र बोहरा, लाला, अनिल भंडारी, पृथ्वीसिंह राजपुरोहित, अमोलक सिंह, मनोज बोहरा आदि मौजूद थे।

स्नेहा जैन।

खबरें और भी हैं...