शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा
शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा
जोधपुर | राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की जिला कार्यकारिणी की बैठक लाल मैदान स्थित आदर्श विद्या मंदिर में जिलाध्यक्ष त्रिलोकराम नायल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शिक्षकों की समस्याओं सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई। जिला मंत्री सहीराम विश्नोई ने बताया, कि इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष मोहनसिंह भाटी, संभाग संगठन मंत्री भंवरलाल काला आदि उपस्थित थे।