पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पुजारी महासभा का जयपुर में शक्ति प्रदर्शन 7 को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुजारी महासभा की ओर से 7 मई को जयपुर में प्रस्तावित शक्ति प्रदर्शन कार्यक्रम को लेकर जिला कार्यकारिणी व कार्यकर्ताओं की बैठक बोरानाडा महादेव मंदिर में आयोजित की गई।

जिलाध्यक्ष खेमदास वैष्णव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शक्ति प्रदर्शन को लेकर चर्चा की गई। साथ ही जनसंपर्क कर एकजुटता दिखाने का आह्वान किया गया। रामचंद्र खदाव ने बताया, कि बैठक में सभी तहसीलों के अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित हुए। बैठक में भलदास, रामकिशन रलिया, रामचंद्र रांकावत, पदम भारती, पीपलदास, श्रवणदास खडाला, प्रकाश रामावत, अमृतदास, बजरंगदास पाल, महेंद्र कालीजाल सहित अनेक लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...