पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • गृहमंत्री राजनाथ सिंह कल जोधपुर आएंगे खेतासर गांव में मंदिर प्रतिष्ठा में होंगे शामिल

गृहमंत्री राजनाथ सिंह कल जोधपुर आएंगे खेतासर गांव में मंदिर प्रतिष्ठा में होंगे शामिल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर | जिले के खेतासर गांव स्थित तंवर वंश की कुलदेवी चिल्लाय माता मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में शिरकत करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह 17 अप्रैल को जोधपुर आएंगे। वे प्रतिष्ठा के दौरान मंदिर में होने वाले यज्ञ में शामिल होकर आहुतियां देंगे। इसके बाद खेतासर में ही जनसभा को संबोधित करेंगे। समारोह में केंद्रीय विधि राज्य मंत्री पीपी चौधरी व कृषि राज्य मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत भी शामिल होंगे। मंदिर प्रतिष्ठा समारोह 17 से 24 अप्रैल तक होगा। अंतिम दिन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के आने की संभावना है। प्रतिष्ठा महोत्सव के आयोजक व राजस्थान खाद्य बीज निगम के अध्यक्ष शंभूसिंह खेतासर ने रविवार को सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री सिंह विशेष विमान से सुबह 11:30 बजे जोधपुर पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से सीधे बीएसएफ के हेलिकॉप्टर से खेतासर गांव जाएंगे। वहां दो घंटे तक कार्यक्रमों में शरीक होने के बाद जोधपुर होते हुए वापस दिल्ली रवाना होंगे। खेतासर ने बताया कि 24 अप्रैल तक होने वाले इस समारोह में 8 केंद्रीय व राजस्थान के 11 मंत्री आएंगे। 19 अप्रैल को सीआर चौधरी, 22 अप्रैल को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल, 23 को राज्यवर्धन सिंह राठौड़ आएंगे। जलदाय मंत्री सुरेंद्र गोयल, वन मंत्री गजेंद्रसिंह खींवसर, भैराराम सियोल व जेडीए अध्यक्ष प्रो. महेंद्रसिंह राठौड़ सहित कई विधायक व जनप्रतिनिधि भी शिरकत करेंगे।

खबरें और भी हैं...