जीतो 15 करोड़ : हिमांशु ने जीता वाटर प्यूरीफायर
जोधपुर| दैनिक भास्कर समूह की इनामी योजना ‘जीतो 15 करोड़’ के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। बीएसएनएल के महाप्रबंधक एन. राम, दैनिक भास्कर के कार्यकारी संपादक अरविंद चोटिया और यूनिट हैड राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने पुरस्कार दिए। इस कड़ी में मधुबन, बासनी निवासी हिमांशु कुमार रांगी के नाम वाटर प्यूरीफायर इनाम में निकला। उनके साथ उनकी माता रेणु रांगी पुरस्कार लेने पहुंचीं। रेणु ने बताया कि अब साफ पीने का पानी मिलेगा। वे भास्कर के नियमित पाठक हैं।