पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • फल सब्जी व्यापारियों व ऑटोरिक्शा चालकों ने केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री शेखावत को बताई समस्याएं

फल सब्जी व्यापारियों व ऑटोरिक्शा चालकों ने केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री शेखावत को बताई समस्याएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फल सब्जी व्यापारियों व ऑटोरिक्शा चालकों ने केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री शेखावत को बताई समस्याएं

पावटा फल सब्जी मंडी के करीब 400 फुटकर व्यापारियों ने केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत को ज्ञापन सौंपकर फुटकर मार्केट की दुकानों के आवंटन में आ रही समस्याओं से अवगत करवाया। संघ अध्यक्ष अब्दुल हमीद ने बताया, कि शेखावत ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान बालीराम, छोटूसिंह, मुरलीधर, नरेंद्रसिंह परिहार, रशीद अली, नवीन सिंह, उदाराम, दामोदर, आबिद हुसैन, रूस्तम, राकेश, रवि आदि उपस्थित थे। इसी तरह ऑटोरिक्शा यूनियन के संरक्षक चांद खां के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने शेखावत को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ऑटोरिक्शा चालकों को मजदूर डायरी दिलाने की मांग की। सचिव शहजाद अली ने मजदूर डायरी नहीं दिए जाने से होने वाली परेशानी के बारे में बताया।

मजदूर दिवस की तैयारियां शुरू, निकलेगा जुलूस

जोधपुर भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिक एकता यूनियन की ओर से 1 मई को आयोजित होने वाले मजदूर दिवस की तैयारियां शुरू हो गई है। मई दिवस पर जालोरी गेट स्थित राधाकृष्ण बोहरा तात स्मारक से जुलूस निकाला जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रविवार को बैठक हुई। बैठक में मेहराराम, हबीबुर्रहमान, अफजल खिलजी, इरफान खान, मोहम्मद जाकिर, सोहराब, शफीफ, रमेशनाथ, राणाराम आदि ने चर्चा की।

खबरें और भी हैं...