पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • यूनाइटेड नेशन न्यूयॉर्क में जयपुर फुट की सेमिनार व प्रदर्शनी 15 मई को

यूनाइटेड नेशन न्यूयॉर्क में जयपुर फुट की सेमिनार व प्रदर्शनी 15 मई को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदेश मंत्रालय भी कर रहा भागीदारी

जोधपुर | जयपुर फुट यूएसए के चेयरमैन प्रेम भंडारी 5 दिवसीय भारत दौरे पर हैं। वे पिछले दो दिन से जोधपुर में हैं। भंडारी ने दैनिक भास्कर को बताया, कि यूनाइटेड नेशन न्यूयॉर्क हैड क्वार्टर में 15 मई को भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, जयपुर फुट यूएसए और विदेश मंत्रालय की ओर से सेमिनार व प्रदर्शनी होगी। इसकी तैयारियों को लेकर सोमवार को जयपुर में भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के संस्थापक डीआर मेहता से भंडारी मुलाकात करेंगे।

17 लाख से अधिक दिव्यांगों की कर चुके सेवा : भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति की स्थापना डीआर मेहता ने 1975 में की थी। इसके तत्वावधान में अब तक विश्वभर में 17 लाख दिव्यांगों की सेवा की जा चुकी है। भंडारी ने बताया, कि यह संस्थान 29 देशों में 66 कैंप एशिया, अफ्रीका लेटिन अमेरिका में लगा चुकी है। इसका शुभारंभ आईसीसीआर के अध्यक्ष तथा राज्यसभा सदस्य विनय सहस्रबुर्द्ध करेंगे। इस दौरान राज्यसभा सदस्य नारायण पंचारिया, राजस्थान के प्रभारी अविनाश राय खन्ना, जम्मू एवं कश्मीर के कैबिनेट मंत्री अब्दुल गनी कोहली भी मौजूद रहेंगे। जयपुर में होने वाली बैठक में न्यूयॉर्क से संस्था के सलाहकार अशोक संचेती भी भाग लेंगे।

4 मिनट की फिल्म भी दिखाएंगे: प्रदर्शनी में जयपुर फुट की अब तक की यात्रा को लेकर 4 मिनट की फिल्म यूनाइटेड नेशन न्यूयॉर्क में दिखाई जाएगी। उन्होंने बताया, कि न यूनाइटेड नेशन में भारत के राजदूत सैय्यद अकबरूदीन के प्रयासों से ही प्रदर्शनी व सेमिनार संभव हो रही है। उन्होंने कहा, उनका संगठन विश्व में दिव्यांगों का सबसे बड़ा एनजीओ है। उन्होंने कहा, कि पंजाब में जयपुर फुट कैंप करने के लिए सहयोग करने का आश्वासन दिया गया है। इसी सिलसिले में गवर्नर वीपी सिंह बदनौर से इस संबंध में चर्चा करेंगे। साथ ही पंजाब की ट्रैक्टर कंपनी के मालिक एएस मित्तल भी कैंप को स्पॉन्सर करेंगे।

खबरें और भी हैं...