बादल छंटते ही बढ़ी गर्मी, तपती धूप में टू-व्हीलर पर निकलना बच्चों के लिए सजा से कम नहीं
जोधपुर। जोधपुर शहर में पिछले कुछ दिनों से बादलों की आवाजाही के चलते गर्मी का असर कम हो गया था, लेकिन रविवार को बादलों के छंटने के साथ ही गर्मी ने दोबारा अपना असर दिखाया। जिससे जोधपुर शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रहा। जोधपुर में पिछले दिनों पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादलों की आवाजाही होने के साथ शुक्रवार को शहर के कई हिस्सों में बूंदाबांदी तो कही तेज बौछारें गिरी थी। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में बादलों के आने जाने की संभावना बनीं हुई है, लेकिन इसके बावजूद गर्मी का असर रहेगा। शहर का अधिकतम तापमान 39.8 व न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।