पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एमआईए मेंबर्स को दिए बेहतर हेल्थ के टिप्स

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर| दैनिक भास्कर के मीडिया पार्टनरशिप में सन टु ह्यूमन मेडिटेशन कैंप का आयोजन 18 से 27 मई तक रेलवे स्टेडियम ग्राउंड पर किया जाएगा। इसके संबंध में रविवार को एमआईए ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में सन टु ह्यूमन की मां मीरा ने एसोसिएशन मेंबर्स को बेहतर स्वास्थ्य के टिप्स दिए। उन्होंने मेंबर्स से सवाल किया कि आज हम पढ़ाई, पार्टी और अन्य चीजें आनंद के लिए करते हैं, और ये सब चीजें जिसमें पैदा होगी वह शरी है, अगर शरीर ही स्वस्थ नहीं रहेगा तो क्या हम आनंद में रह पाएंगे? मीरा ने बताया कि कैंप में 24 घंटे एनर्जेटिक और आनंद में रहने के सूत्र आचार्य परम आलय द्वारा बताए जाएंगे। इसी तरह जोधपुर शहर माहेश्वरी महिला मंडल दक्षिणी क्षेत्र के मेंबर्स को भी सन टू ह्यूमन मेंबर्स ने हेल्थ के लिए अवेयर किया। मीरा ने महिला मेंबर्स को बताया कि सही फूड, सही एक्सरसाइज और सही मेडिटेशन से ही अच्छी हेल्थ प्राप्त की जा सकती है। कैंप में फ्री रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल नंबर 7073532233 पर संपर्क किया जा सकता है।

खबरें और भी हैं...