पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • जीएसटी प्रोफेशनल बनने के लिए मिलेगी 140 घंटे की ट्रेनिंग

जीएसटी प्रोफेशनल बनने के लिए मिलेगी 140 घंटे की ट्रेनिंग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) और नेशनल स्किल्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन ने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत एमओयू किया है। इसके तहत युवाओं को जीएसटी प्रोफेशनल की ट्रेनिंग दी जाएगी। सीए, सीएस करने वाले स्टूडेंट्स या इस कोर्स को बीच में छोड़ चुके स्टूडेंट्स, कॉमर्स मे यू जी-पीजी कर चुके स्टूडेंट्स इसके लिए एप्लाई कर सकते हैं। यह लगभग 140 घंटे का कोर्स है। करिकुलम में 20 लेक्चर्स ऑनलाइन और ऑफलाइन मौजूद रहेंगे। इसके लिए किसी तरह की फीस नहीं ली जाएगी। नए प्रोफेशनल्स में जीएसटी की समझ बढ़ाने के लिए इस कोर्स की शुरुआत की गई है। स्टूडेंट्स इस कोर्स से संबंधित ज्यादा जानकारी नेशनल स्किल्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन की वेबसाइट http://www.skilldevelopment.gov.in से ले सकते हैं।

20

लेक्चर्स करिकुलम में ऑनलाइन और ऑफलाइन मौजूद रहेंगे

खबरें और भी हैं...