प्रतिभावान विद्यार्थियों को दिए लैपटॉप
समारोह में अतिथियों ने स्टूडेंट्स को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
जोधपुर | राजकीय महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत शहर के प्रतिभावान विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित किए गए। समारोह के मुख्य अतिथि शहर विधायक कैलाश भंसाली थे। विशिष्ट अतिथि हेमंत घोष व किशनगोपाल जोशी थे। जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर प्रसाद जोशी, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी अशोक विश्नोई, प्रेमप्रकाश जोशी और अमृतलाल ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। कार्यक्रम में मांगूसिंह, दिनेश वर्मा, अनिल बोड़ा, अरुण बोड़ा, घनश्याम लाल चौहान, अशोक भाटी, नृसिंहराम, डॉ. विजयसिंह गहलोत, दिनेश सांखला, श्रवणसिंह, पुरुषोत्तम दैय्या, भारत सिंह व झंवरलाल ने सहयोग दिया। कार्यक्रम संयोजक भीखाराम प्रजापत ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन विशाल शर्मा ने किया। कक्षा 10वीं की छात्रा स्नेहा पुरोहित को शिक्षा विभाग की ओर से लैपटॉप मिलने पर शास्त्री सर्किल पर हुए एक कार्यक्रम में उनका सम्मान किया गया। इस मौके पर देवेंद्र, सोनू, गजेंद्र, किशन, अनिता जांगिड़, स्नेहलता, विक्की सहित कई लोग मौजूद थे।