सद्भावना यात्रा में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मान
जोधपुर | लायनेस क्लब जोधपुर एक्सीलेंस जोधपुर मेट्रो की सद्भावना यात्रा होटल सिटी पैलेस में आयोजित की गई। क्लब अध्यक्ष रूचिता जालानी व संजू बेलिम ने बताया कि कार्यक्रम में रेणु गर्ग का साफा पहनाकर सम्मान किया गया और उन्हें साड़ी व मोमेंटो भेंट किए गए। विशिष्ट अतिथि मधु बोहरा का विशेष सेवाओं के लिए आस्था क्लब की ओर से सम्मान किया गया। इस मौके क्लब मेंबर्स व पदाधिकारी योगिता खीची, भावना खीची, नीतू सिंह भी मौजूद थीं। संभागीय अध्यक्ष उषा गर्ग की ओर से आभार व्यक्त किया गया।