पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • सेवा और सामाजिक कार्यों के लिए महिलाएं सम्मानित

सेवा और सामाजिक कार्यों के लिए महिलाएं सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यक्रम में अतिथियों ने मेहता की पुस्तक \\\"आरना’ का विमोचन किया।

जोधपुर | दी एसोसिएशन ऑफ वी क्लब ऑफ इंडिया की आेर से रविवार को तीसरी कैबिनेट मीटिंग आैर अवार्ड सेरेमनी आयोजित की गई। कार्यक्रम में वी क्लब की महिलाओं को उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेविका अनुराधा आडवाणी थीं। उन्होंने कहा कि समाजसेवा में स्वयं भागीदार बनकर ही दूसरों काे इसके लिए प्रेरित किया जा सकता है। वी क्लब की अध्यक्षा अनिता मेहता ने अतिथियों का सम्मान किया। क्लब की डॉ. सरला देवनानी को एक्सीलेंस अवॉर्ड, प्राइड ऑफ मारवाड़ की सुमन माथुर और वी क्लब की कोषाध्यक्ष सुमित्रा लीला को बेहतरीन कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। अध्यक्ष पद के लिए अनिता मेहता को पुनर्नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में क्लब की चीफ एडवाइजर नीलम मेहता, नगीना जैन, डाॅ. राजकुमारी जैन, मोनिका भाटी, सरोज कंवर, सुधा भंडारी, स्नेहलता कुंबत, राजकंवर जैन, निशा भोजवानी, सुमित्रा लीला, सजनी भंबानी, डाॅ. सरला देवनानी आदि उपस्थित थीं। कार्यक्रम के दौरान अनिता मेहता की पुस्तक \\\"आरना’ का विमोचन भी किया गया।

खबरें और भी हैं...