कांस्टेबल देवाराम का उत्तम सेवा चिह्न से सम्मान
जोधपुर | पुलिस दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को जिला पुलिस ग्रामीण द्वारा ग्रामीण पुलिस लाइन दईजर में कांस्टेबल देवाराम विश्नोई का उत्तम सेवा चिह्न से सम्मान किया गया। उन्हें यह सम्मान कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक खींवसिंह भाटी ने दिया। समारोह में श्री स्वामी विवेकानंद माध्यमिक विद्यालय भोपालगढ़ व थार पब्लिक स्कूल ओसियां के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।