एम्स फायर सेफ्टी वीक: आग केे प्रकार और बुझाने के तरीके बताए
जोधपुर | अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में रविवार को ट्रोमा इमरजेंसी के बाहर फायर सेफ्टी वीक के तहत फायर सेफ्टी जागरूकता विषय पर लेक्चर आयोजित हुआ। इसमें फायर सेफ्टी सुपरवाइजर चंदक्रांत शाह ने बताया कि आग चार प्रकार की होती है जिसे ए, बी, सी, डी में विभाजित किया हुआ है। आग के प्रकार के अनुसार ही उसके उपाय होते हैं। उन्होंने बताया कि ए प्रकार की आग ठोस होती है, जो लकड़ी, कागज, गत्ते आदि से आग लगी हो और उसे पानी व कार्बनडाईऑक्साइड से बुझाया जाता है। बी प्रकार की आग वह होती जो पेट्रोल, डीजल आदि से लगी हो और उसे फ्रॉम टाइप के अग्निशमन उपकरणों से बुझाया जाता है। सी प्रकार की आग गैसीय होती है, जो एलपीजी, पीएनजी, प्रोटोन, अमोनिया आदि से लगी हो और उसे कार्बनडाईऑक्साइड अग्निशमन उपकरण के अलावा एबीसी टाइप के सिलेंडरों से बुझाया जाता है। डी प्रकार की आग मेटल फायर होती है, जो सोना, चांदी, पीतल, जस्ता आदि से लगी हो और उसे कार्बनडाईऑक्साइड अग्निशमन उपकरण से बुझाया जाता है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एम्स उपअधीक्षक डॉ. महावीर ने आॅक्सीजन सिलेंडर का उपयोग कर कई जानकारियां दीं।