सरकारी स्कूल में कक्षा कक्ष व प्याऊ का उद्घाटन
जोधपुर | रामस्वरूप गणेशी देवी चिलका राजकीय आदर्श बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में सांसद कोष से निर्मित दो कक्षा कक्ष व प्याऊ का केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण राज्य मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत ने उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर विधायक कैलाश भंसाली ने की। प्रधानाचार्य सरोज राठौड़ ने स्कूल विकास का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। समारोह में विशिष्ट अतिथि उपमहापौर देवेंद्र सालेचा, रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर पद्मिनी अध्यक्ष नीतिका डागा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी अशोक विश्नोई ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर अतिथियों ने स्कूल में सहयोग करने वाले भामाशाह श्याम कुंभट के प्रतिनिधि अमित भंडारी, संरक्षक रामवल्लभ चिलका व विनोद भाटिया का सम्मान किया। संचालन हिमांशु नाथोलिया ने किया।