रामनगर पार्क में पौधरोपण अभियान शुरू
जोधपुर | श्री रामनगर सेक्टर सी मोहल्ला विकास समिति की ओर से रविवार को क्षेत्र में स्थित पार्क में पौधरोपण अभियान शुरू किया गया। मुख्य अतिथि सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास ने इस अभियान की शुरुआत की। विधायक व्यास ने समिति मेंबर्स बाबूसिंह राठौड़, हरीश माथुर, विनोद कुमार बोहरा, गुरुदीप सिंह, राजू व्यास के साथ पार्क में विकास कार्य का उद्घाटन भी किया। इस मौके पर रेणु जोशी, अनामिका बोहरा, सरिता बोहरा और राजलक्ष्मी भी मौजूद थीं।