हिंदू कप क्रिकेट प्रति. की तैयारियां जोरों पर
जोधपुर | हिंदू कप क्रिकेट प्रतियोगिता की तैयारियां चल रही है। आयोजन सचिव सुखदेव सिंह देवल ने 29 अप्रैल से शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए टीमों में उत्साह नजर आ रहा है। अब तक 60 फार्म का वितरण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि विजेता टीम को 31 हजार एवं उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा । इसके अलावा मैन ऑफ द सीरीज, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक व सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर के लिए भी पुरस्कार रखे गए हैं। इच्छुक टीम 27 अप्रैल तक प्रविष्टि दे सकती हैं।