पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • वारगेम गगन शक्ति: पश्चिम क्षेत्र के जोधपुर व छह एयरबेस से हरक्यूलिस में सवार होकर दुश्मन इलाके में उतरे पैरा कमांडोज

वारगेम गगन शक्ति: पश्चिम क्षेत्र के जोधपुर व छह एयरबेस से हरक्यूलिस में सवार होकर दुश्मन इलाके में उतरे पैरा कमांडोज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर | पश्चिमी क्षेत्र में एक सप्ताह से चल रहे एयरफोर्स के वारगेम गगन शक्ति 2018 के दौरान पैरा कमांडों ने दुश्मन की धरती पर जाकर कब्जा किया। इस युद्धाभ्यास की धुरी जोधपुर एयरबेस सहित पश्चिमी सीमा के छह एयरफोर्स स्टेशन से सी 130 जे हरक्यूलिस तथा सात एएन 32 एयरफोर्स व पैरा कमांडों को लेकर उड़े। पैराशूट ब्रिगेड के बटालियन स्तर की इस घातक कार्रवाई के दौरान दिन रात और संध्या के समय पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। सुखोई 30 से पूरे ऑपरेशन को दुश्मन के इलाके तक सुरक्षा प्रदान की गई। एयरबोर्न ऑपरेशन के दौरान पूरे घातक दस्ते को हवा से दुश्मन के इलाके में उतारा गया।

दुश्मन के इलाके में कमांडोज की पैराजंपिंग

हवा में सुखोई की रिफ्यूलिंग

मिशन के लिए जाते पैरा कमांडो

खबरें और भी हैं...