पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रजापति समाज की महिलाएं व बच्चे सीख रहे हुनर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रजापति समाज की महिलाएं व बच्चे सीख रहे हुनर

श्री प्रजापति समाज सोनीबाई भवन ट्रस्ट व अखिल भारतीय कुंभकार महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क समर कैंप आयोजित किया जा रहा है। सोमवार को शुरू हुए शिविर में समाज की महिलाओं व बच्चों को मेहंदी, रंगोली, ब्यूटीशियन, कुकिंग व डांस का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिविर में करीब 200 महिलाएं व बच्चे भाग ले रहे हैं। शिविर संयोजक सुमन ने बताया, कि इस अवसर पर पार्वती घोड़ेला, लक्ष्मी एेणिया, सुशीला, गुड्डी, कौशल्या, विमला, जयश्री, ममता, नर्मदादेवी, संतोष, कौशल्या एेणिया, सरस्वती, उषा, रमादेवी, कुसुमलता, शिवलाल टाक, रामचंद्र, हीरालाल, राजेश, फतेहराज, गौरीशंकर, महेंद्र मावर, पृथ्वीराज, छगनलाल, कन्हैयालाल, विजयकिशन, चंपालाल, प्रभुराम आदि उपस्थित थे।

120 लोगों ने करवाई आंखों की निशुल्क जांच

अखिल भारतीय गोस्वामी महासभा और दशनाम गोस्वामी समाज देहात मंडल की ओर से मंगलवार को चौहाबो 19 सेक्टर स्थित दशनाम भवन में आयोजित शिविर में 120 लोगाें ने आंखों की निशुल्क जांच करवाई। इस मौके पर 12 लोगों का ऑपरेशन के लिए चयन किया गया। इनका ताराबाई देसाई आई हॉस्पिटल में निशुल्क लैंस प्रत्यारोपित किया जाएगा। गोस्वामी महासभा की प्रदेश इकाई के संरक्षक आनंदपुरी गोस्वामी ने बताया, कि शिविर सरजू बाई और पीजी गोस्वामी की स्मृति में आयोजित किया गया। इसमें डॉ. राजीव देसाई ने सेवाएं दी। शिविर में निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई।

यूथ पार्लियामेंट में संसदीय मुद्दों पर हुई चर्चा

सेंट पैट्रिक्स विद्या भवन में दो दिवसीय यूथ पार्लियामेंट कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर घनश्याम ओझा व सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास ने किया। सिस्टर सुपीरियर, सिस्टर लिंडा, कार्यक्रम आयोजक डॉ. चित्रलेखा सेंगर व राहुलसिंह काजला ने अतिथियों का स्वागत किया। देश के विभिन्न शहरों के स्कूल व कॉलेज से आए छात्र-छात्राओं ने सांसद के रूप में संसदीय मुद्दों व ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा की। समापन समारोह के मुख्य अतिथि न्यायाधीश डॉ. पुष्पेंद्रसिंह भाटी थे। गेस्ट ऑफ ऑनर भरत पंचारिया व डॉ. शिखा जैन थे। यूथ पार्लियामेंट में वाद-विवाद के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। पार्थ पारीक ने आभार व्यक्त किया।

लूणी ब्लॉक महिला कांग्रेस कमेटी का गठन

महिला कांग्रेस कमेटी की कुड़ी भगतासनी सेक्टर 3 में आयोजित बैठक में लूणी ब्लॉक अध्यक्ष संतोष गौड़ ने ब्लॉक कमेटी का गठन किया। उन्होंने मधु शर्मा व मंजू विश्नोई को उपाध्यक्ष, रजनी वैष्णव व लीला मेवाड़ा को महासचिव, प्रेमलता चौधरी व सुशीला देवड़ा को सचिव नियुक्त किया। जिलाध्यक्ष संगीता बेनीवाल ने बताया, कि इस दौरान संजू बाबल का 21 किलोमीटर की दौड़ में प्रथम आने पर सम्मान किया गया। इस दौरान भूमि विकास बैंक के चेयरमैन धर्मेंद्र काला, कुड़ी सरपंच देवीसिंह, श्याम खीचड़, महेंद्र जाखड़, हनुमान सिरोही आदि उपस्थित थे।

नदीम राष्ट्रीय महासचिव व रमेश कोषाध्यक्ष चुने गए

अखिल भारतीय निर्माण श्रमिक महासंघ के 29 सदस्यों की कार्यकारिणी में जोधपुर से नदीम खान राष्ट्रीय महासचिव व रमेश नाथ को कोषाध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी में ब्रजकिशोर, वहीदुद्दीन, हबीबुर्रहमान, सोहन कड़ेला को भी शामिल किया गया।

खबरें और भी हैं...