प्रशिक्षण में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया
प्रशिक्षण में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया
जोधपुर| श्री परमेश्वर महादेव मंदिर की और से आयोजित ग्रीष्मकालीन खेलकूद प्रतियोगिताएं का पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस शिविर में 14 खेलों में 314 खिलाड़ियों ने भाग लिया। समारोह में महापौर घनश्याम ओझा, ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष कन्हैयालाल पारीक, रावणा राजपूत युवा अध्यक्ष अनिल सिंह बडगूजर, भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सेन, पार्षद अमरलाल वर्गी व समाजसेवी धनपत सिंह चौहान बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद थे।
मारवाड़ क्लब व मंडोर एफसी फुटबॉल फाइनल में
जोधपुर| जिला फुटबॉल संघ के गठन के लिए बनाई गई एडहॉक कमेटी की ओर से आयोजित जिला स्तरीय फुटबॉल का फाइनल मारवाड़ क्लब और मंडोर एफसी के बीच खेला जाएगा। पहले सेमीफाइनल में मारवाड़ क्लब ने थंडर सिटी क्लब को 1-0 से हराया। मैच का एकमात्र गोल दिनेश सिंह ने किया। दूसरे सेमीफाइनल में मंडाेर एफसी ने यूथ क्लब को टाईब्रेकर में हराया। कमेटी के संयोजक जयनारायण गहलोत ने बताया कि फाइनल बुधवार को शाम पांच बजे अमृतलाल गहलोत स्टेडियम में खेला जाएगा। विजेता टीम को तीन हजार और उप विजेता दो हजार इनामी राशि दी जाएगी।