पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • देसी शराब की बंद दुकान पर तोड़फोड़, साइन बोर्ड गिराया

देसी शराब की बंद दुकान पर तोड़फोड़, साइन बोर्ड गिराया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर| आखलिया चौराहा व बोम्बे मोटर्स तिराहा के बीच स्थित एक देसी शराब के ठेके पर मंगलवार रात को कुछ लोगों ने हंगामा करने के साथ तोड़फोड़ की। प्रतापनगर थाने के एसआई सोमकरण ने बताया, कि आबकारी विभाग की ओर से कुछ दिन पहले ही इस इलाके में देसी शराब का ठेका स्वीकृत किया गया था। मंगलवार रात 8 बजे शराब ठेकेदार दुकान बंद कर घर चला गया। इसके कुछ देर बाद ही किसी ने बंद दुकान पर तोड़फोड़ करते हुए साइन बोर्ड नीचे गिरा दिया और दुकान पर पथराव भी किया। इसकी जानकारी मिलने पर आबकारी विभाग के अधिकारी व प्रतापनगर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हंगामा कर तोड़फोड़ करने वाले वहां से भाग चुके थे। इस संबंध में ठेके के सेल्समैन महेंद्र सिंह की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

खबरें और भी हैं...