जोधपुर सहित 5 केंद्रों पर होगी लहसुन की खरीद
जोधपुर| मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने किसानों को राहत देते हुए निंबाहेडा, कोटा, अंता, सुल्तानपुर और जोधपुर में लहसुन खरीद केंद्र को मंजूरी दी है। इन केंद्रों पर राजफैड के माध्यम से लहसुन की खरीद होगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने रबी सीजन के लिए प्रति किसान फसल खरीद को सीमा 25 क्विंटल से बढ़ाकर 40 क्विंटल की थी। इसे देखते हुए किसानों की सुविधा के लिए और नए खरीद केंद्र खोले गए।