पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • मांगीचंद भंडारी एंड संस पर विशेष ऑफर, सोने के साथ चांदी फ्री

मांगीचंद भंडारी एंड संस पर विशेष ऑफर, सोने के साथ चांदी फ्री

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मांगीचंद भंडारी एंड संस पर विशेष ऑफर, सोने के साथ चांदी फ्री

सरदारपुरा स्थित मांगीचंद भंडारी एंड संस में अक्षय तृतीया पर सोने व चांदी की खरीद पर विशेष ऑफर दिए जा रहे हैं। ऑफर में ग्राहक जितना सोना खरीदेगा उसे उतनी ही चांदी फ्री में दी जाएगी। संस्थापक महावीर भंडारी ने बताया, कि अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है, इसलिए ग्राहकों की खरीद को और खास बनाने के लिए यह ऑफर दिया जा रहा है। शोरूम पर कुंदन व ब्राइडल ज्वैलरी के साथ एंटीक व नगीनों के गहनों की विस्तृत शृंखला भी उपलब्ध है।

घेवरचंद रघुनाथमल भंसाली की दो जगहों पर चल रही ब्रांडेड कंपनियों के कॉटन आइटम सेल अंतिम तीन दिन

शहर के दो स्थानों पर चल रही घेवरचंद रघुनाथमल भंसाली की ब्रांडेड कंपनियों के कॉटन आइटम सेल अंतिम 3 दिन तक ही रहेगी। लखारा बाजार व मेडिकल कॉलेज स्थित महाराष्ट्र भवन में चल रही सेल में 100 प्रतिशत कॉटन ब्रांडेड कंपनी जिसमें रेमंड, मफतलाल, अरविंद, जेसीटी, सेंचुरी और मोरारजी मिल्स के कॉटन शूटिंग, शर्टिंग, कॉडराईज व ब्रिजेश हंटिंग शर्ट की सैकड़ों कलर व हजारों वैरायटी के साथ अविश्वसनीय दाम के साथ सेल लगी हुई हैं। इसमें कॉटन फैंसी साडिय़ां, वल्लभ शिफोन साडिय़ां, 2 बाय 2 अरविंद रूबिया, पर्दे, कंबल, बेड कवर, सेंचुरी कॉटन, डबल बेडशीट, सिंगल बेडशीट, पेटीकोट, टॉवल, एसी दोहड़, पिलो कवर, कुशन कवर, पीआईपी मेट कालिंग और आसन जैसे आइटम होलसेल रेट पर उपलब्ध है।

मेहर क्लास के सेमिनार में विशेषज्ञों ने दिए सक्सेस टिप्स

गीता भवन के सामने स्थित मेहर क्लास में जयपुर फैकल्टी की ओर से खान सर के निर्देशन में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जा रही है। आरएएस की तैयारियों को लेकर आयोजित सेमिनार में जयपुर फैकल्टी के आरएएस मनोहरसिंह कोटड़ा, राजेंद्रपाल सिंह, राजेश कसाना और आरपीएस प्रवीण सेन तथा सौरभ तिवारी ने विद्यार्थियों को सफलता के टिप्स दिए। वहीं राकेश एवं वीर सर ने शॉर्ट ट्रिक्स से गणित एवं रीजनिंग की विशेष कक्षा में पेपर हल करने के टिप्स दिए। सेमिनार में शिक्षक भर्ती, एलडीसी और पटवार परीक्षा की तैयारियों के बारे में जानकारी दी। आगामी राजस्थान पुलिस भर्ती में अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के साथ ही शारीरिक प्रशिक्षण के अनुभव साझा किए गए। विद्यार्थियों को एनडीए तथा सीडीएस की लिखित परीक्षा के साथ ही एसएसबी परीक्षा के लिए सफलता के गुर दिए। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अलग-अलग बैच शुरू कर दिए गए हैं।

एलडीसी, पटवारी व रेलवे ग्रुप डी भर्ती को लेकर सेमिनार आज

बुल्स आई कोचिंग संस्थान की ओर से बुधवार को एलडीसी, पटवारी और रेलवे ग्रुप डी की भर्ती को लेकर निशुल्क सेमिनार सुबह 10 बजे मंगल टॉवर में आयोजित होगी। सेमिनार में संस्थान के डायरेक्टर नरेंद्र वर्मा ने बताया, कि राज्य सरकार द्वारा हाल ही में निकाली गई भर्तियों की तैयारी के लिए हमारी टीम ने नई रणनीति बनाई है। इसके लिए जोधपुर संभाग के रामस्वरूप सियाग, टीआर सीरवी, प्रशांत पंवार, लक्ष्मणसिंह तंवर, सौरभ भारती, अशोक गोदारा, प्रेमसिंह गहलोत, केके खान, राणूसिंह, मोहनसिंह, मनीराम द्वारा तैयारी करवाई जाएगी। साथ ही सर्वश्रेष्ठ पाठ्यक्रम सामग्री निशुल्क दी जाएगी। संस्थान की मैनेजर हिमानी गुर्जर ने बताया, कि संस्थान द्वारा विद्यार्थियों के लिए लाइब्रेरी सुविधा व आॅनलाइन-आॅफलाइन टेस्ट सुविधा की तैयारी निशुल्क करवाई जाएगी।

खबरें और भी हैं...