पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • मेडिकल कॉलेज के नए प्रिंसिपल निरीक्षण पर निकले, पहले ही दिन सफाईकर्मियों ने घेरा

मेडिकल कॉलेज के नए प्रिंसिपल निरीक्षण पर निकले, पहले ही दिन सफाईकर्मियों ने घेरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर | डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के नए प्राचार्य डॉ. एस एस राठौड़ ने जॉइनिंग के बाद पहले ही दिन मंगलवार को महात्मा गांधी अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां एमजीएच में कार्यरत सफाईकर्मियों ने उनका घेराव किया और वेतन की मांग की। प्राचार्य डॉ. राठौड़ ने एमजीएच अधीक्षक डॉ. पीसी व्यास को ठेकेदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सफाई कर्मचारियों का कहना है, कि हर माह हड़ताल करने के बाद ही ठेकेदार वेतन देता है। उसके बाद प्राचार्य डॉ. राठौड़ ने इमरजेंसी, रेडियोलॉजी और ओटी का फौरी तौर पर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बाद में सभी विभागाध्यक्षों की समस्याएं और उनके समाधान के लिए बैठक की। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के सामने कई विभागाध्यक्षों ने समस्याएं बताईं। जिसमें एनेस्थिसिया के विभागाध्यक्ष डॉ. यूडी शर्मा और आरके सोलंकी ने ऑपरेशन थिएटर का एसी खराब होने के चलते ओटी बंद होने की समस्या बताईं, साथ ही ओटी का सामान नहीं मिलने के कारण आने वाली समस्याओं से अवगत कराया। इधर मेडिसिन विभाग के सीनियर प्रोफेसर डॉ. आलोक गुप्ता ने मेडिसिन मेल थर्ड वार्ड को आर्थोपेडिक वार्ड में और आर्थोपेडिक विभाग मेल वार्ड को मेडिसिन विभाग में बदलने की बात कही। जिससे दोनों ही विभागों को आसानी होगी। रेडियोलॉजी में लगे नई डिजिटल एक्सरे मशीन को जल्द ही शुरू करने के निर्देश दिए। प्राचार्य ने इमरजेंसी में सीएमओ नहीं होने पर ड्यूटी पर मौजूद रहने के लिए भी निर्देश दिए।

प्राचार्य की पहली बैठक में विभागाध्यक्ष रहे नदारद | मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसएस राठौड़ ने प्राचार्य बनने के बाद एमजीएच में पहली विभागाध्यक्षों की बैठक ली, जिसमें एमजीएच के छह विभाग में से दो विभाग के विभागाध्यक्ष नहीं आए। दोनों ही विभागाध्यक्षों के नहीं आने पर वहां मौजूदा लोगों में चर्चा का विषय बन गया, लोगों का कहना था कि दोनों ही प्रिंसिपल की दौड़ में थे। हालांकि जो विभागाध्यक्ष नहीं आए उनमें से एक मेडिकल लीव पर है और दूसरे नदारद रहे। विभागाध्यक्षों के अलावा बैठक में पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...