पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अपना घर आश्रम में रह रहे मूक युवक की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर| शास्त्रीनगर थाने के निकट क्षेत्र में स्थित अपना घर आश्रम में करीब दो साल से रह रहे युवक की मंगलवार को मौत हो गई। आश्रम प्रबंधन के अनुसार करीब 32 साल के इस युवक को गत 28 जून 2016 को भर्ती किया गया था और वह बोलने में असमर्थ था। मंगलवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने पर एमडीएम हाॅस्पिटल ले जाया गया, लेकिन बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई। आश्रम प्रबंधन ने पहचान के लिए शव एमडीएमएच मोर्चरी में रखवाया है। तीन दिन में उसकी पहचान नहीं होने पर लावारिस मानकर उसका अंतिम संस्कार करा दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...