पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मजदूर से मारपीट कर बाइक लूट ले गए बदमाश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर| बोरानाडा इलाके में रविवार रात को एक मजदूर के साथ लाठी से हमला कर तीन बदमाश उसकी बाइक लूटकर ले गए। बोरानाडा पुलिस ने बताया कि मूलतया उत्तर प्रदेश के सहारनपुर हाल पाल शिल्प निवासी मोहम्मद मोहनीश पुत्र मुख्तियार खां ने सोमवार को रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि 13 मई की रात को वह अपनी बाइक पर बोरानाडा के आरती नगर इलाके में पहुंचा। यहां एक मोड़ पर तीन युवकों ने उसका रास्ता रोका और मारपीट शुरू कर दी। एक बदमाश ने लाठी से वार किए और बाद में वे उसकी बाइक लूटकर भाग निकले। घायल एक हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में काम करता है। पुलिस पीड़ित द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर तीन बदमाशों की तलाश कर रही है।

खबरें और भी हैं...