पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • किराणा दुकान की आड़ में तस्करी, 74 किलो डोडा पोस्त पकड़ा, दुकानदार गिरफ्तार

किराणा दुकान की आड़ में तस्करी, 74 किलो डोडा-पोस्त पकड़ा, दुकानदार गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झंवर पुलिस की टीम ने लूणावास खारा गांव में की कार्रवाई

क्राइम रिपोर्टर. जोधपुर| शहर के निकटवर्ती लूणावास खारा गांव में किराणा सामान की आड़ में डोडा-पोस्त की तस्करी करने वाले शख्स के खिलाफ कार्रवाई करते हुए झंवर पुलिस ने 74 किलो डोडा-पोस्त जब्त कर आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार किया है। यह मादक पदार्थ आरोपी ने अपनी ढाणी में छुपा रखा था, जबकि इसके पास ही वह किराणा व पशु आहार की दुकान भी चलाता है। एसीपी (बोरानाडा) सिमरथाराम ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली कि लूणावास खारा के निकटवर्ती विष्णु की ढाणी निवासी बगड़ाराम विश्नोई पुत्र मानाराम डोडा-पोस्त की तस्करी करता है। इस पर एसीपी के साथ झंवर थानाधिकारी जब्बरसिंह, बोरानाडा थानाधिकारी रघुवीरसिंह सहित अन्य की टीम ने बगड़ाराम विश्नोई की ढाणी पर दबिश दी। तलाशी में उसके यहां से 74 किलो डोडा-पोस्त बरामद हुआ, तो पुलिस ने उसे एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपनी ढाणी के पास ही दुकानें बना रखी है, जहां वह किराणा सामान और पशु आहार भी बेचता है और इसी की आड़ में वह तस्करी भी कर रहा था। पुलिस उससे पूछताछ कर डोडा-पोस्त की सप्लाई करने वाले नेटवर्क के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है।

खबरें और भी हैं...