कविताएं-कव्वाली व गजलें गूंजेंगी बैंड-पंजाबी पॉप की धमचक मचेगी
सूर्यनगरी के 560वें स्थापना दिवस और दैनिक भास्कर के जोधपुर में वर्चस्व के 20 वर्ष पूरे होने का साझा जश्न पूरा शहर महोत्सव के रूप में मनाएगा। 20 से 27 मई तक चलने वाले दैनिक भास्कर जोधपुर महोत्सव में कार्यक्रमों की पूरी श्रृंखला होगी। देश की जानी-मानी हस्तियां फन का मुजाहिरा पेश करेंगीं। पंजाबी पॉप के लाइव कंसर्ट की धमचक होगी तो ओजस्वी-चुटीली कविताएं भी सुनाई जाएंगी। जश्न-ए-कव्वाली बुलंदी से गूंजेगा तो गजलों की मखमली आवाज भी होगी। लाइव बैंड पर लोग नाचेंगे और रन फॉर जोधपुर में दौड़ेंगे भी। किचन के लजीज पकवानों और व्यंजनों की महक भी होगी। कार्यक्रम में अमर आदेश्वर इंफ्रास्ट्रक्चर, वसुंधरा हार्टकेयर, सोना सिक्का, द उम्मेद, जोधाणा पब्लिसिटी, राजस्थान एडवरटाइजिंग सर्विस, गैलेक्सी टूर्स एंड ट्रेवल और 94.3 माय एफएम सह प्रायोजक हैं। पासेज 18 से मिलना आरंभ होंगे।
शहर के 560वें स्थापना दिवस और भास्कर के जोधपुर में वर्चस्व के 20 वर्ष व का जश्न
ये होंगे कार्यक्रम
गुरु रंधावा : लाइव म्यूजिकल कॉन्सर्ट
24 मई, शाम: 7 बजे से
अल्कोबेक्स मेटल्स ग्राउंड, सरस डेयरी के पास शास्त्री नगर, जोधपुर
कवि सम्मेलन
20 मई, शाम: 7 बजे
अल्कोबेक्स मेटल्स ग्राउंड सरस डेयरी के पास
साबरी ब्रदर्स : जश्न-ए-कव्वाली
23 मई, शाम: 7 बजे से
अल्कोबेक्स मेटल्स ग्राउंड, शास्त्री नगर
पीयूष मिश्रा:लाइव बल्लीमारान बैंड
25 मई, 7 बजे
होटल द गेटवे उम्मेद, बनाड़ रोड
संजीव कपूर किंग ऑफ किचन
22 मई, शाम: 4 बजे
अमरगढ़ रिसोर्ट
पंकज उधास शाम-ए-गजल
26 मई, 7 बजे
होटल द गेटवे उम्मेद, बनाड़ रोड
नेहा धूपिया रन फोर जोधपुर
27 मई, सुबह 5 बजे, शास्त्री सर्किल से अशाेक उद्यान तक