पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कांकाणी शिकार व आर्म्स एक्ट की सुनवाई साथ होगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर | निचली अदालत से आर्म्स एक्ट में बरी सलमान खान के विरुद्ध सरकार की अपील पर अगली सुनवाई कांकाणी हिरण शिकार मामले में पेश अपील के साथ 17 जुलाई को ही होगी। इस मामले में सलमान को दोषी ठहराया गया और 5 साल की सजा हुई है। सलमान के अधिवक्ता हस्तीमल सारस्वत ने जिला व सेशन जज चंद्रकुमार सोनगरा से आग्रह किया कि कांकाणी शिकार मामले में भी इसी कोर्ट में अपील है। इन दोनों मामलों में गवाह व अभियुक्त एक ही हैं। मामलों की प्रकृति लगभग समान है, इसलिए दोनों मामलों को साथ ही सुना जाए।

कोर्ट ने आग्रह स्वीकार करते हुए इस मामले की सुनवाई भी उसी के साथ 17 जुलाई मुकर्रर की है। उल्लेखनीय है, कि आर्म्स एक्ट मामले में 18 जनवरी 2017 में सीजेएम कोर्ट ने सलमान को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया था। इस फैसले के खिलाफ सरकार ने जिला एवं सेशन न्यायालय जोधपुर जिला में अपील की है।

खबरें और भी हैं...