ईएसआई... आश्रित कोटा के प्रमाण-पत्र के लिए आवेदन 30 तक
जोधपुर| कर्मचारी राज्य बीमा निगम से बीमित के आश्रित को नीट उत्तीर्ण करने पर ईएसआईसी मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस व बीडीएस में आईपी कोटा के तहत आरक्षित सीटों पर प्रवेश मिल सकेगा। उपनिदेशक बीसी मीना ने बताया कि जिन बीमितों के आश्रित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट में सफल हुए हैं, उन्हें आश्रित कोटा के तहत वांछित प्रमाण-पत्र कर्मचारी राज्य बीमा निगम कार्यालय से प्राप्त करना होगा। इसके लिए वेबसाइट www.esic.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 मई है। प्रमाण-पत्र बीमितों के निगम में जमा अंशदान की अवधि 5, 4 व 3 वर्ष के आधार पर ग्रुप प्रथम, द्वितीय व तृतीय प्रमाण-पत्र जारी किए जाएंगे।