रेलवे... आज से तीन दिन आबूरोड तक ही चलेगी अहमदाबाद पैसेंजर
जोधपुर| रेलवे प्रशासन द्वारा पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद-पालनपुर रेलखंड के भांडू-ऊंजा स्टेशनों के मध्य डेडिकेटेड फ्रेट काॅरिडोर के लिए यूटिलिटी शिफ्टिंग कार्य किया जा रहा है। इसके लिए अगले तीन दिन तक रेल संचालन प्रभावित होगा। रेलवे प्रवक्ता के अनुसार इसके चलते ट्रेन संख्या 54803 जोधपुर-अहमदाबाद पैसेंजर 16 से 18 मई तक जोधपुर से आबूरोड तक ही संचालित होगी। इसे आबूरोड से अहमदाबाद के बीच आंशिक रद्द किया गया है।