आसाराम के विरुद्ध दर्ज आईटी मामले में सुनवाई टली
लीगल रिपोर्टर. जोधपुर| महानगर मजिस्ट्रेट संख्या तीन में आसाराम के विरुद्ध आईटी एक्ट में दर्ज मामले की सुनवाई टल गई, अब अगली सुनवाई 29 मई को होगी। जाब्ते के अभाव में आसाराम को कोर्ट के समक्ष पेश नहीं किया गया। आसाराम को यौन उत्पीड़न के मामले में दोषी ठहराया गया है और वह मौत तक उम्रकैद की सजा में जोधपुर की सेंट्रल जेल में बंद है। आसाराम को आईटी एक्ट मामले में महानगर मजिस्ट्रेट संख्या 3 मदन चौधरी की कोर्ट में पेश किया जाना था, लेकिन जाब्ते के अभाव में पेश नहीं किया गया, जिसके चलते मामले में सुनवाई टल गई। गौरतलब है कि आसाराम के समर्थकों ने तत्कालीन उदयमंदिर थानाधिकारी हरजी राम का रावण रूपी कार्टून बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। इसके अलावा जान से मारने की धमकी भी दी थी।